Tajawal

Thursday 31 March 2016

इतना बदल गया 1 रुपए का नोट, सरकार अब लॉन्च करेगी ऐसा पिंक व ग्रीन नोट

इतना बदल गया 1 रुपए का नोट, सरकार अब लॉन्च करेगी ऐसा पिंक व ग्रीन नोट

नई दिल्ली. सरकार एक रुपए का नया पिंक और ग्रीन कलर का नोट जारी करेगी। इसमें रुपए का चिन्ह भी रहेगा। पीछे की तरफ तेल कुएं 'सागर सम्राट' की फोटो रहेगी। इस मौके पर KHAAS NAZAR बता रहा है कि आजादी के पहले से अब तक एक रुपए का नोट कितना बदल चुका है। इनमें से कई नोट ऑनलाइन वेबसाइट्स पर बेचे जा रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक है। जानिए कितना बदल गया है एक रुपए का नोट...
- 1917 से अब तक एक रुपए के नोट को कई बार बदला जा चुका है।
- अब तक इन नोटों का रंग-रुप और साइज बदल चुका है।
- 1917 में एक रुपए का नोट जहां व्हाइट पेपर पर छापा जाता था, वहीं अब यह पिंक और ग्रीन कलर में छपेगा।
- इस दौरान एक रुपए के नोट को ग्रीन, लाइट यलो और लाइट रेड कलर में छापा जा चुका है।
- एक रुपए के नए नोट पर आरबीआई गवर्नर का नहीं, बल्कि फाइनेंस सेक्रेटरी का साइन होता है।
- एक रुपए से ज्यादा के नोट पर आरबीआई गवर्नर का साइन होता है।
ऑनलाइन बिक रहे हैं एक रुपए के पुराने नोट
- ई-शॉपिंग कम्पनी ‘ईबे’ ने एक रुपए के एक नोट की बोली 7 लाख रुपए तक लगाई थी।
- नोट की खासियत यह थी कि ये नोट आजादी से पहले का इकलौता 1 रुपए का नोट है।
- नोट पर उस समय के गवर्नर जेडब्ल्यू केली का साइन है।
- 80 साल पुराने इस नोट को ब्रिटिश इंडिया सरकार ने 1935 में जारी किया था।
- ऐसा नहीं है कि ऑनलाइन सिर्फ यहीं नोट बिक रहा है। अलग-अलग साल के कई एक रुपए के नोट ऑनलाइन बिक रहे हैं।
- अलग-अलग समय वाले नोट की प्राइस अलग-अलग हैं।

No comments:

कोल्हुई कस्बे में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से जा रही कार विद्युत पोल व ट्रक से टकराकर पलट गई कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

कोल्हुई कस्बे में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से जा रही कार विद्युत पोल व ट्रक से टकराकर पलट गई कार में सवार तीन लोगों की मौके पर...