Tajawal

Tuesday 1 March 2016

      

जाट आंदोलन: मीटिंग में रो पड़े CM, कहा- 1947 के दंगों से भी डरावने थे हालात

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                         जाट आंदोलन पर चर्चा के लिए दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार शाम बीजेपी के विधायक दल की मीटिंग हुई। आंदोलन के वक्त हरियाणा में हुई हिंसा पर बीजेपी नेताओं का गम और गुस्सा इस मीटिंग में फूट पड़ा। क्यों रो पड़े सीएम खट्टर...
- सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर हिंसा को 1947 के दंगों से भी ज्यादा भयावह बताकर फूट-फूट कर रो पड़े।
- सीएम ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, दोषियों को उनके किए की सजा मिलेगी।
क्या सीएम को हटाने की रची गई थी साजिश?
- मीटिंग में गैर जाट विधायकों ने आरोप लगाया कि सीएम को कमजोर साबित कर सत्ता पलटने की साजिश रची गई थी। अपने ही कम्युनिटी की बात कहकर सीएम को हिंसा की सही जानकारी नहीं दी गई। 
- आरोप ये भी लगे कि जाट मिनिस्टर्स ने अफसरों को कार्रवाई के लिए रोका। कहीं-कहीं उपद्रवियों को बचाने की भी कोशिश की गई। 
- विधायकों ने कांग्रेस पर हिंसा फैलाने की साजिश का आरोप लगाया।
सीबीआई जांच की मांग

- मीटिंग में विधायकों ने कहा कि पूरे मामले की CBI या फिर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस से जांच कराई जाए। 
- इस हिंसा के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की साजिश को लेकर उन पर भी दर्ज हो एफआईआर।
- दोषी अफसरों को केस दर्ज कर अरेस्ट किए जाने की मांग उठी।
प्रो. वीरेंद्र के नाम अरेस्ट वारंट जारी, छापेमारी शुरू
- जाट आंदोलन के दौरान लोगों को भड़काने के आरोपी कांग्रेस नेता प्रोफेसर वीरेंद्र के नाम कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है।
- पुलिस ने अब वीरेंद्र और दलाल 84 खाप के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के पॉलिटिकल एडवाइजर प्रो. वीरेंद्र सिंह और मान सिंह का एक भड़काऊ ऑडियो वायरल हुआ था।
- पुलिस ने दोनों के खिलाफ देशद्रोह जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।
अफसर भुगतेंगे खामियाजा, होगा बड़ा फेरबदल
- हिंसा के दौरान अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से नहीं निभाने वाले अफसरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
- सरकार रोहतक के बाद अन्य जिलों में भी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना चुकी है।
- पुलिस डिपार्टमेंट भी काफी फेरबदल किया जाएगा।
- विधायकों की मांग पर यह बताया गया कि सरकार हर एक संदिग्ध अफसर की रिपोर्ट तैयार करवा रही है।
कास्ट बेस्ड नौकरियों पर व्हाइट पेपर को लेकर बहस
- रेवाड़ी से एमएलए रणधीर सिंह कापड़ीवास ने मांग की है कि सरकार व्हाइट पेपर जारी कर यह साफ़ करे कि किस जाति को कितनी नौकरियां दी गई हैं।
- इस पर फाइनेंस मिनिस्टर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अभी व्हाइट पेपर जारी करने के लिए माहौल सही नहीं है।
क्या हुआ था हरियाणा में ?
- हरियाणा में पिछले दिनों जाट कम्युनिटी रिजर्वेशन की मांग को लेकर हिंसक हो गई थी।
- हफ्तेभर से ज्यादा चले आन्दोलन के दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया।
- पूरा हरियाणा लूट-पाट और आगजनी की घटनाओं से जल उठा। इससे कई सौ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
- मिनिस्टर्स के घर पर भी हमले हुए। हालात इतने बिगड़ गए कि राज्य में सेना को मोर्चा संभालना पड़ा।
- आन्दोलन के दौरान कुछ जगहों पर महिलाओं के हैरेसमेंट की शिकायतें भी सामने आईं।

No comments:

कोल्हुई कस्बे में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से जा रही कार विद्युत पोल व ट्रक से टकराकर पलट गई कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

कोल्हुई कस्बे में पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार से जा रही कार विद्युत पोल व ट्रक से टकराकर पलट गई कार में सवार तीन लोगों की मौके पर...